Search

जमशेदपुर : मानगो में लोडेड देसी पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 14 के पास स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार शाम छापेमारी कर पुलिस ने लोडेड देसी पिस्टल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ओल्ड पुरुलिया रोड केजीएन कॉलोनी निवासी शहनवाज अंसारी, शहजादा उर्फ अली राजा और जाकिर नगर निवासी मो आतिब हसन शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया है, जिसकी मैगजीन में छह जिंदा गोलियां थीं. वहीं मामले में पुलिस फरार चल रहे संजू उर्फ संजय मुखर्जी की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/after-comparing-the-new-parliament-building-with-a-coffin-rjd-now-raised-questions-on-sengol/">RJD

ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने के बाद अब सेंगोल पर उठाये सवाल

घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित एक नवनर्मित अपार्टमेंट के चौथे तल्ले में कुछ असामाजिक तत्वों के पास हथियार है. सभी एकजुट होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पाकर पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ा, जबकि एक भागने में कामयाब रहा. तलाशी के दौरान पुलिस ने देसी पिस्टल बरामद किया है. फिलहाल पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp