Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गैरेज में आग लगने से तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख

Jamshedpur : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती स्थित एक गैरेज में सोमवार की देर रात आग लग गई. इस घटना में गैरेज में रखे तीन साइकिल, तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए. इससे गैरेज मालिक जगन्नाथ महतो को लाखों का नुकसान हुआ है. जगन्नाथ महतो ने बताया कि सोमवार की रात वे गैरेज में गाड़ियों को खड़ी कर पास ही स्थित घर पर चले गए. थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी दी. इसके बाद वह भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक गैरेज में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की एक दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जगन्नाथ महतो के अनुसार आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, परंतु अगलगी की इस घटना में उन्हें चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-judco-will-build-11-water-towers-and-reservoir-tank-of-five-lakh-million-gallon-capacity/">आदित्यपुर

: 11 जलमीनार व पांच लाख मिलियन गैलन क्षमता का रिजरवायर टंकी बनाएगी जुडको
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही