Search

 
 
 

जमशेदपुर : नकली शराब के साथ शराब दुकान के तीन कर्मी गिरफ्तार

 
  • दुकान प्रभारी फरार
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जिले के सरकारी शराब दुकानों में भी नकली शराब मिलना अब आम हो चुका है. बीते दिनों ही उत्पाद विभाग ने साकची के सरकारी शराब दुकान में छापेमारी कर नकली शराब के साथ दो कर्मियों को पकड़ा था. एक बार फिर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला स्थित कंपोजिट शराब दुकान में छापेमारी कर नकली शराब के साथ दुकान के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gm-and-iron-steel-held-a-meeting-with-women-on-the-issue-of-pollution/">आदित्यपुर

: जीएम एंड आयरन स्टील ने प्रदूषण के मुद्दे पर महिलाओं संग की बैठक
गिरफ्तार आरोपियों में भानू प्रताप कुमार, अवधेष कुमार यादव और चंदन कुमार शामिल है. वहीं दुकान प्रभारी शैलेष यादव मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि शैलेश के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kudmi-culture-development-committee-gets-honor-for-maximum-blood-collection/">घाटशिला

: सर्वाधिक रक्त संग्रह के लिए कुड़मी संस्कृति विकास समिति को मिला सम्मान
मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपला स्थित कंपोजिट शराब दुकान में नकली शराब बेची जा रही है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें उत्पाद निरीक्षक प्रेमप्रकाश उंराव और एएसआई रामदेव पासवान समेत गृहरक्षक दल शामिल थे. टीम ने दुकान पर औचक निरीक्षण कर जांच शुरु की. जांच के क्रम में दुकान से कुल विभिन्न ब्रांड की 19.890 लीटर नकली शराब बरामद की गई. यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही