Search

 
 
 

Jamshedpur : म्यूटेशन या जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन करें - डीसी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को संपन्न एक समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने धालभूम और घाटशिला दोनों अनुमंडल के एलआरडीसी एवं सीओ को नियमित कोर्ट करने का निर्देश दिया. ताकि जमीन से जुड़े मामले का समय से निष्पादन हो सके. वहीं म्यूटेशन के आवेदनों का तय टाइमलाइन में निष्पादन और रिजेक्शन की स्थिति में उचित कारण बताते हुए रिजेक्ट करने का उन्होंने निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त श्री मित्तल ने कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी योजना, सरना, मसना, जाहेरस्थान व हड़गड़ी विकास योजना, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र, वन अधिकार अधिनियम, आवासीय विद्यालय जीर्णोद्धार योजना की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-pocso-act-accused-sentenced-to-22-years-fined-rs-15000/">Kiriburu

: पोक्सो एक्ट के आरोपी को 22 साल की सजा, 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

शत प्रतिशत लाभुकों को पशुधन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

सीएमईजीपी के चयनित लाभुकों का द्वितीय किश्त के भुगतान के लिए प्रखंडों को सत्यापन के लिए भेजे के आवेदनों का समय पर निष्पादन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को जोड़ने एवं एस्क्रो अकाउंट खोलने के लिए कैंप मोड में कार्य कर 10 दिनों में शत-प्रतिशत लाभुकों को पशुधन उपलब्ध कराने का भी उन्होंने निर्देश दिया. पंचायत ज्ञान केंद्र को सुदृढ़ करने के लिए कमेटी का गठन, खाता खोलने और सामग्री खरीद की प्रक्रिया सहित पंचायत भवनों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया. वन अधिकार पट्टा को लेकर उपायुक्त ने कहा कि सामुदायिक पट्टा ज्यादा से ज्यादा स्वीकृत करें, ताकि एक समूह लाभांवित हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही