Search

 
 
 

जमशेदपुर : जीवन में सफल होने के लिए मन का शुद्ध होना जरूरी- सरयू राय

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बागुनहातू स्थित दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय एवं उद्घाटनकर्ता के तौर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए. मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मन में शांति मिलती है, मन एवं ह्रदय पवित्र होता है, साथ ही विचार शुद्ध होते हैं जिसे हम एक अच्छे और साफ सुथरे समाज के निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं. जीवन में सफलता पाने के लिए मन का शुद्ध होना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-marwari-conference-bistupur-branch-formed-sunil-sonthalia-became-president-and-manoj-agarwal-became-general-secretary/">जमशेदपुर

: जिला मारवाड़ी सम्मेलन बिष्टुपुर शाखा का हुआ गठन, सुनील सोंथालिया अध्यक्ष व मनोज अग्रवाल महासचिव बने

कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे काले

मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्रीमद्भागवत के आयोजन में शामिल होकर प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति रस में आनंदित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु दर्शन, आशीर्वाद के साथ साथ आयोजकों के स्नेह के लिए उन्होंने उन्हें धन्यवाद दिया. कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे. देश में खुशहाली प्रदान करें हम सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें. इस आयोजन को सफल बनाने में युवा जन सेवा समिति, मॉर्निंग वाकर्स ग्रुप, एआरजी ग्रुप, सीपी समाज, कालिंदी समाज, हो समाज, नामता समाज एवं बाउरी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-agrees-to-restore-power-facility-in-half-a-dozen-settlements-of-the-urban-area/">जमशेदपुर

: शहरी क्षेत्र की आधा दर्जन बस्तियों में बिजली सुविधा बहाल करने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल सहमत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही