Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना को मात देने की ओर जमशेदपुर, सुस्त पड़ रही रफ्तार, केवल 41 संक्रमित मिले

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त पड़ रही है. हाल के दिनों में संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है. इससे एक्टिव केस कम हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी घटा है. 28 जनवरी की तरह रविवार भी लोगों के लिए सुकूनदायक रहा. किसी मरीज की मौत नहीं हुई. वहीं संक्रमित भी कम मिले. रविवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से 4498 सैंपल कलेक्ट किए गए, जबकि 5792 सैंपल की जांच की गई. इसमें 172 लोग संक्रमित पाए गए. हालांकि 131 संक्रमित दूसरे जिलों के रहने वाले हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बॉर्डर चेकपोस्ट पर हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए. जमशेदपुर के केवल 41 लोग ही पॉजिटिव मिले. दूसरी ओर रविवार को विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाजरत 404 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इससे जिले में एक्टिव केस घटकर 1605 हो गया है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-negligence-towel-left-in-womans-stomach-during-operation-in-rims/">बड़ी

लापरवाही: रिम्स में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया टॉवल

बाहर से आने वालों को भेजा जा रहा अस्पताल

जिले के बाहर से आने वाले लोगों को जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जा रहा है. रविवार को मिले 131 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं जिले के 41 लोगों में अधिकांश को होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने का निर्देश दिया गया है. रविवार को घाटशिला थाना क्षेत्र को छोड़कर देहात क्षेत्र में संक्रमण नगण्य रहा. घाटशिला में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जुगसलाई में 01, सिदगोड़ा में 02, टेल्को में 06, विभिन्न अस्पतालों में 06, बारीडीह में 01, बिष्टुपुर 02, मानगो में 05, कदमा में 09, साकची में 03 और बागबेड़ा में 01 व्यक्ति संक्रमित मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही