Search

 
 
 

जमशेदपुर : आज का भारत बंद बेअसर, जनजीवन रहा सामान्य

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद जमशेदपुर और आस-पास के क्षेत्रों में बेअसर रहा. जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य रहा. बाजार और सभी कार्यालय खुले रहे. उपद्रव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं. हालांकि किसी संगठन ने बंद को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं किया. जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य रहा. रेलवे संपति की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई. [caption id="attachment_336368" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/BHARAT-BAND-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> सामान्य दिनों की तरह खुली हैं दुकानें.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-union-of-kolhan-university-supported-bharat-bandh-rally-taken-out-from-tata-college/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के छात्रसंघ ने किया भारत बंद का समर्थन, टाटा कॉलेज से निकाली गई रैली

सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद

भारत बंद को देखते हुए एहतियात के तौर पर सरकारी एवं निजी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश प्रशासन ने जारी किया था. इसलिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं. भारत बंद के मद्देनजर इंटरमीडिएट की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/bharat-bandh-against-agneepath-wheels-of-539-trains-including-passenger-express-stopped-across-the-country/">अग्निपथ

के खिलाफ भारत बंद, देश भर में पैसेंजर-एक्सप्रेस सहित कुल 539 ट्रेनों के पहिये थमे, हजारों यात्री हलकान

नौ सुपर जोनल दंडाधिकारी हैं तैनात

भारत बंद को देखते हुए उपायुक्त ने वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया है. जो संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहकर विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं. घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के लिए एसडीओ सत्यवीर रजक, जादूगोड़ा, पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, मुसाबनी, डुमरिया एवं गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली को प्रतिनियुक्त किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही