Search

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में इंटरमीडिएट के टॉप-10 विद्यार्थी पुरस्कृत

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैम्पस में शुक्रवार को इंटरमीडिएट सत्र 2021 - 2023 के विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के टॉप टेन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़, इंटरमीडिएट इंचार्ज प्रोफेसर डॉ एसके अनवर अली तथा परीक्षा नियंत्रक सैयद महफूज़ आलम ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए यह बताया कि प्रत्येक के जीवन में प्रकाश की किरण आती है जो उनको आगे बढ़ने में हमेशा राह दिखाती है. शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए सदैव मार्गदर्शक का काम किया है. कॉलेज के शीर्ष दस में स्थान बनाना यह केवल मात्र विद्यार्थियों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि कॉलेज के लिए भी गर्व की बात है. यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fainted-due-to-heat-in-harijan-middle-school-teacher-reached-to-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: हरिजन मध्य विद्यालय में गर्मी से छात्रा बेहोश, उपायुक्त के पास पहुंंचे शिक्षक
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण मुहैया कराना, करीम सिटी कॉलेज का सिद्धांत रहा है और इसी सिद्धांत का नतीजा है कि विज्ञान संकाय से जिला स्तर के शीर्ष पांच विद्यार्थी करीम सिटी कॉलेज से हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के इंचार्ज क्रमशः मोहम्मद शहनवाज़ आलम, मोहम्मद फिरोज़ खान एवं महज़बीन नाज़ सिद्धकी का अहम योगदान रहा है. कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp