Search

 
 
 

Jamshedpur : देश भर के व्यापारियों का 21-22 को नागपुर में होगा जुटान

 
  • कैट के आह्वान पर व्यापार के बदलते परिवेश पर करेंगे चर्चा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापार के बदलते परिवेश पर चर्चा करने के लिए देश-भर के व्यापारियों की दो दिवसीय बैठक नागपुर में बुलायी है. 21 व 22 अगस्त को होने वाली बैठक में देशभर के व्यापारी व प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने बताया कि बैठक में भविष्य में डिजिटल आधार पर व्यापार कैसे करना, बैंकों से ऋण लेने के लिए क्या-क्या दस्तावेज होने चाहिए, सरकार द्वारा मांगे जाने वाले विवरण को ऑनलाइन कैसे देना है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यापार में इस्तेमाल कैसे करना आदि मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि यह बैठक नागपुर में लक्ष्मीनगर आठ रास्ता चौक स्थित होटल अशोक में सुबह 10.30 बजे शुरु होगी. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-devotees-gathered-in-shiva-temples-on-sawan-purnima/">Chandil

  : सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
इस दो दिवसीय बैठक में चर्चा के प्रमुख एजेडे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में व्यापारी संगठन को और अधिक मज़बूत करते हुए कैट सदस्यों के बीच व्यापार में वृद्धि पर सहयोग करेगा. ⁠देश के सभी राज्यों में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके व्यापार को बढ़ाने में नेटवर्किंग को स्थापित करना. व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए लगातार कार्य करना, व्यापार के नए अवसरों की तलाश करना, व्यापारियों की जानकारी लेना और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में अपना स्थान बनाना शामिल है. उन्होंने कहा कि व्यापारी हित में ⁠सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना व उसका लाभ आम जनता तक पहुंचे इस दिशा में प्रयास करना, ⁠व्यापार में नये तौर-तरीके तथा टेक्नोलॉजी को अपनाने पर छोटे छोटे व्यापारियों को प्रशिक्षित करना शामिल हैं. बैठक में राज्यवार काम करने वाले व्यापारियों का चयन भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-leopard-seen-in-jhirpaiburu-forest-panic-among-villagers/">Kiriburu

: झीरपाईबुरु जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही