Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में रंगदारी नहीं देने पर ट्रांसपोर्टर पर हमला, चेन व 20 हजार छिनतई का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा गांधीनगर के रहने वाले अभय सिंह से रंगदारों ने 60 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर दो रंगदार विशाल सिंह और रवि साह ने राहरगोड़ा में देर रात हमला करके घायल कर दिया. इसके बाद जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी. इसके बाद अभय को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-debu-das-was-not-murdered-for-supremacy-who-was-the-person-sitting-behind/">आदित्यपुर:

वर्चस्व को लेकर तो नहीं हुई देबू दास की हत्या, कौन था बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति

कान्वाई ट्रांसपोर्टर है भुक्तभोगी

भुक्तभोगी अभय ने बताया कि वे कान्वाई ट्रांसपोर्टर हैं. उनकी टेल्को में एपी ट्रांसपोर्ट है. टाटा मोटर्स से कान्वाई वाहन लेकर जाने का काम किया जाता है. रवि और विशाल के बारे में बताया कि दोनों पिछले एक साल से उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे. इस बीच बार-बार उन्हें जान से मार देने की धमकी भी मिल रही थी. बुधवार की रात वे राहरगोड़ा होते हुये अपने घर गदड़ा की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही दोनों ने उनसे रंगदारी मांगी. नहीं देने पर हमला करके घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-mayumo-besieged-the-gaushala-op-in-the-bullet-case/">सिंदरी

: गोली कांड मामले में मायुमो ने किया गोशाला ओपी का घेराव
[wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही