Search

 
 
 

जमशेदपुरः दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बालीजुडी में दी गई श्रद्धांजलि

झामुमो नेता सीताराम हांसदा व अनिल मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है. दूसरा कोई उनकी जगह नहीं ले सकता. कार्यकर्ता गुरुजी के अधूरे सपने को पूरा करेगें.
 

Jadugora : आदिवासियों के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा पोटका क्षेत्र मर्माहत है. जादूगोड़ा से सटे बालीजुडी में झामुमो कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गुरुजी को श्रद्धांजलि दी. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में जगह देने की प्रार्थना की गई. झामुमो नेता सीताराम हांसदा व अनिल मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है. दूसरा कोई उनकी जगह नहीं ले सकता. कार्यकर्ता गुरुजी के अधूरे सपने को पूरा करेगें.

ज्ञात हो कि पूर्व में बालीजुड़ी में हुई चुनावी सभा में शिबू सोरेन के  एकता, शिक्षा, मद्यपान व हंड़िया नहीं पीने के शिबू सोरेन के विचारों से स्थानीय आदिवासी काफी प्रभावित थे. अब वे मानते हैं कि गुरुजी के जाने के बाद वैसा दूसरा आदिवासी नेता अब नहीं मिलेगा. श्रद्धांजलि सभा में सोहदा पंचायत के मुखिया विदेन सरदार, झारखंड आंदोलनकारी मेघराय हांसदा, शिबू राम सोरेन, भोलानाथ सरदार, दिलीप बेसरा, अनिल मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, आनंद सरदार, रामेश्वर सरदार, परमेश्वर सरदार, शुरू भक्त, फूदन मुर्मू  व काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही