Search

 
 
 

जमशेदपुर : महानगर भाजपा की तिरंगा यात्रा 7 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सात अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता व भव्यता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. विशाल तिरंगा यात्रा के निमित्त शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संग गोलमुरी पोस्ट ऑफिस से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा खरीदा. इस संबंध में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 7 अगस्त को पार्टी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा साकची आम बागान मैदान से निकाली जाएगी. सुबह 9 बजे कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े व देशभक्ति संगीत के साथ कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल मार्च कर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और लगाव को और अधिक बढ़ाना है. इसे भी पढ़ें : सीएजी">https://lagatar.in/cag-report-374-projects-incomplete-even-after-spending-rs-4669-crore/">सीएजी

रिपोर्ट: 4669 करोड़ रुपये खर्च के बाद भी अधूरी हैं 374 परियोजनाएं
अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग व बलिदान से भी अवगत होंगे. राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी मजबूत करता है. तिरंगा यात्रा में गुंजन यादव ने आम नागरिकों से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है.इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजपा गोलमुरी मंडल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, श्रीनू राव, कामेश्वर साहू, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, गणेश मुंडा व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही