Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर-हाइवा पर लगा जुर्माना

Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी थाना क्षेत्र के जेआरडी टाटा गोलचक्कर से लेकर एचएसएम गेट (सुनसुनिया गेट) तक सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किये गये ट्रक, ट्रेलर और हाइवा पर गुरुवार को जुर्माना लगाया गया. भारी वाहनों पर जुर्माना लगाये जाने के साथ-साथ यहां से वाहनों को भी हटवा दिया गया. इससे आवागमन करनेवाले लोगों को काफी राहत मिली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chit-fund-scam-now-in-parsudih/">जमशेदपुर

: अब परसुडीह में चिटफंड घोटाला

आगे भी जारी रहेगा अभियान

गोलमुरी ट्रॉफिक इंसपेक्टर सह थाना प्रभारी भूषण कुमार के अनुसार वरीय अधिकारियों के आदेश पर यह अभियान गुरुवार को चलाया गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे चलकर भी जारी रहेगा. इस थाना क्षेत्र में किसी भी वाहनों को अवैध रूप से सड़क किनारे लगने नहीं दिया जायेगा. इससे सड़क हादसा की भी संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-violence-started-with-the-announcement-of-elections-congress-motorcycle-rally-attacked-many-injured/">त्रिपुरा

: चुनाव की घोषणा के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही