Search

जमशेदपुर : हिंदूपीठ के सामने से टीएसयूआइएसएल ने शिवलिंग हटाया

Jamshedpur (Ashok Kumar) : हिंदूपीठ के ठीक सामने नया शिवलिंग स्थापित किये जाने को लेकर गुरुवार की सुबह से ही वहां पर टीएसयूआइएसएल और भाजपाइयों के बीच कहा-सुनी हो रही थी. इस बीच पुलिस की मौजूदगी में टीएसयूआइएसएल की ओर से शिवलिंग को वहां से हटवा दिया गया. यहां पर भारी विरोध भी किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण विरोध करनेवालों की एक नहीं चली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chit-fund-scam-now-in-parsudih/">जमशेदपुर

: अब परसुडीह में चिटफंड घोटाला

प्रशासनिक बैठक में बनी थी सहमति

शिवलिंग को वहां से हटाये जाने की सहमति प्रशासिनक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया था. बैठक में एडीएम नंदकिशोर लाल, सिटी एसपी के विजय शंकर, जेएनएससी के अधिकारी के अलावा भाजपाई और हिंदूपीठ कमेटी के लोग शामिल थे.

हिंदूपीठ कैंपस में रखा गया शिवलिंग

आपसी सहमति बन जाने के बाद शिवलिंग को हिंदूपीठ कैंपस में ही सुरक्षित रखवा दिया गया है. शिवलिंग अगर हटाने का काम नहीं किया जाता तो वहां पर गुरुवार को पूजा-अर्चना करने की भी योजना बनायी गयी थी. अंततः विरोध के बाद शिवलिंग को हटवा दिया गया. इससे प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raf-commandant-gave-information-about-weapons-to-school-children-called-upon-them-to-stay-away-from-drugs/">आदित्यपुर

: रैफ कमांडेंट ने स्कूल बच्चों को दी हथियारों की जानकारी, नशे से दूर रहने का किया आह्वान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp