Search

 
 
 

जमशेदपुर : मंदिर में चोरी मामले में दो धराए, सामान बरामद

पुलिस ने चोरी में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो जवाहरनगर का मो. अरमान और दाइगुट्टू की महिला सोनी कुमारी साव शामिल है. इनके पास से मंदिर से चोरी गए पीतल के बर्तन, मोबाइल व एक स्कूटी बरामद की है. स्कूटी अरमान की है. जबकि तीसरा आरोपी राजा उर्फ बिल्ला अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
 

Jamshedpur : धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने हनुमान वाटिका मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो जवाहरनगर का मो. अरमान और दाइगुट्टू की महिला सोनी कुमारी साव शामिल है. इनके पास से मंदिर से चोरी गए पीतल के बर्तन, मोबाइल व एक स्कूटी बरामद की है. स्कूटी अरमान की है. जबकि तीसरा आरोपी राजा उर्फ बिल्ला अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दी.

ग्रीमीण एसपी ने बताया कि मो. अरमान व राजा ने मिलकर मंदिर का ताला तोड़ कर सामान की चोरी की थी. इसके बाद उनलोगों ने पूजा के सभी बर्तन दाइगुट्टू की महिला सोनी कुमारी साव को 4500 रुपये में बेचा था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की. इसके बाद मो. अरमान को मानगो से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछाताछ में अरमान ने अपना अपराध स्वीकरते हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनी को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी गए बर्तन बरामद किए. ग्रामीण एसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी राजा उर्फ बिल्ला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. राजा और अरमान के रिश्तेदार धालभूमगढ़ में हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही