Search

 
 
 

जमशेदपुर : वास्तू विहार कालोनी में दो दिवसीय आठवां साईं महोत्सव 24 से होगा शुरु

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  साई सेवाश्रम मन्दिर समिति वास्तु विहार कॉलोनी मानगो का आठवां साई महोत्सव 24 सितंबर से शुरु होगा. दो दिवसीय महोत्सव का समापन 25 सितंबर को होगा. साई सेवाश्रम मन्दिर समिति के अध्यक्ष रवि शंकर केपी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष कोलकाता की साई मित्र भजन मंडली द्वारा 24 सितंबर को शाम 6 बजे से 10 बजे तक भजन प्रस्तुत किया जाएगा. पुनः 25 सितंबर रविवार को सुबह कांकड़ आरती से पूजन की शुरुआत होगी. बाबा को छप्पन भोग, मध्याह्न आरती, पालकी यात्रा, धूप आरती तथा भोग वितरण के बाद कार्यक्रम की समाप्ति होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-byahut-kalwar-society-celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-balabhadra/">जमशेदपुर

: ब्याहुत कलवार समाज ने मनाया प्रभु बलभद्र का जन्मोत्सव

धर्मेंद्र सोनकर बनाए गए मुख्य संरक्षक

साईं महोत्सव को लेकर रविवार को एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई. जिसमें सर्व सम्मति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया. इसके अलावे 15 अन्य लोगों को संरक्षक बनाया गया. जिसमें मुरारी प्रसाद, संजीव सिन्हा, संतोष सिंह, राहुल भट्टाचार्जी, आतिफ खान, प्रभाकर सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, राहुल सिंह, दीपक नायर, श्रीहरि नायर, राहुल नायर, त्रिलोक सिंह, कार्तिक भट्टाचार्य, डॉ. एके मिश्रा तथा अशोक मिश्रा शामिल हैं. समिति के महासचिव विकास जायसवाल एवं सचिव साजन मिश्रा हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bharatiya-bhojpuri-sangh-launched-a-signature-campaign-regarding-the-public-problems-of-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर की जन समस्याओं को लेकर भारतीय भोजपुरी संघ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही