Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में दो दिवसीय इंडोर गेम्स टूर्नामेंट 2023 का समापन, विजेता विद्यार्थी व शिक्षक हुए पुरस्कृत

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय इंडोर गेम्स टूर्नामेंट-2023 का बुधवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. समारोह का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टेल्को हॉस्पिटल, जमशेदपुर के पूर्व डायरेक्टर एवं करीम सिटी कॉलेज गवर्निंग बॉडी के उपाध्यक्ष डॉ एमएल अली थे, जिनका स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर किया. उसके बाद अपने शब्दों से मुख्य अतिथि के अतिरिक्त सभा में मौजूद प्राध्यापक, प्राध्यापिकाओं तथा बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया. उन्होंने इस टूर्नामेंट के कन्वेनर डॉ शाहिद हाश्मी तथा उनकी पूरी टीम को टूर्नामेंट की कामयाबी की बधाई दी. मुख्य अतिथि डॉ एमएल अली ने सभा को संबोधित करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों की तरफ इशारा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा की इस संस्था के गवर्निंग बॉडी के उपाध्यक्ष होने के नाते मुझे गर्व है कि इतनी बड़ी संख्या में हमारे छात्र और छात्राओं ने आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया. हमें इस बात की भी खुशी है यहां के शिक्षकों ने स्वयं जी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर न सिर्फ एक सुंदर माहौल बनाया बल्कि इस आयोजन को यादगार बना दिया. इससे पूर्व टूर्नामेंट के कन्वेनर डॉ शाहिद अहमद हाश्मी ने इस टूर्नामेंट के आयोजन पर प्रकाश डाला और अपने साथियों तथा कॉलेज प्रशासन को भरपूर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/ag-and-secretary-in-the-high-court-launched-the-law-portal-of-energy-development-corporation/">हाईकोर्ट

में एजी और सचिव ने ऊर्जा विकास निगम के विधि पोर्टल की शुरुआत की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KCC-3A.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इस आयोजन के तहत बैडमिंटन, चेस, कैरम तथा टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं हुई. आज दिन भर इन चारों खेलो में सेमीफाइनल तथा फाइनल खेले गए. समारोह में मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया. चेस (पुरुष) में कुशाल शाहा को प्रथम तथा अभिषेक कुमार को द्वितीय रहे. चेस (महिला) में अलीशा दत्ता को प्रथम तथा लक्ष्मी कुमार को द्वितीय रहीं। कैरम (पुरुष) में मोहम्मद इरशाद एवं आसिफ हुसैन को प्रथम तथा सचिन पासवान एवं तबरेज अली को द्वितीय रहे. कैरम (महिला) में समायल फातमा एवं माहिन निशा को प्रथम तथा गजाला परवीन एवं गुलफशा खान को द्वितीय रहीं. टेबल टेनिस (पुरुष) में शादाब हुसैन को प्रथम एवं फैज मोहम्मद को द्वितीय रहे. टेबल टेनिस (महिला) में मोनालिजा को प्रथम एवं आसमा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. बैडमिंटन (पुरुष) में अनिकेत आनंद एवं शुभम कुमार को प्रथम तथा विद्याधर महतो एवं विवेक गोप को द्वितीय और बैडमिंटन (महिला) में फातमा परवीन एवं तरुप कौसर को प्रथम एवं वाटिका साह एवं निकिता रुपाली को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : देखिए">https://lagatar.in/when-the-mother-was-in-pain-the-son-was-in-agony-the-minor-reached-to-sell-his-kidney-for-treatment/">देखिए

ये संसार है… मिलिए उस बेटे से, जो मां के लिए पहुंच गया किडनी बेचने
आज की प्रतियोगिताओं में कॉलेज के शिक्षकों के बीच भी मुकाबले हुए. शिक्षकों के बैडमिंटन (पुरुष) में साजिद परवेज एवं शाहजेब परवेज को प्रथम तथा डॉ शाहनवाज एवं डॉ अमान मोहम्मद खान को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. कैरम (पुरुष) में डॉ अनवर शहाब एवं डॉ फखरुद्दीन अहमद को प्रथम तथा डॉ उधम सिंह एवं डॉ शहबाज अंसारी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. कैरम (महिला) में डॉ कौसर तस्नीम एवं डॉ संध्या सिन्हा को प्रथम तथा प्रो अरीबा फातमा एवं प्रो सानिया तहरीम को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. टेनिस (पुरुष) में डॉ फखरुद्दीन अहमद को प्रथम एवं सैयद जाहिद परवेज को द्वितीय, चेस (महिला) में प्रोफेसर यास्मीन बानो को प्रथम एवं प्रो सानिया तहरीम को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. समारोह का संचालन छात्रा सुमैया होदा तथा सुमिता सिन्हा ने किया. विज्ञान की प्राध्यापिका प्रो सानिया तहरीम ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही