Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, रास्ता भटकने की आशंका

शहर के सोनारी और पश्चिमी इलाकों में गुरुवार सुबह करीब 11:25 बजे तेज गर्जना के साथ दो फाइटर जेट उड़ते हुए देखे गए. अचानक हुई इस आवाज और दृश्य से लोग घरों और छतों पर निकल आए.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : शहर के सोनारी और पश्चिमी इलाकों में गुरुवार सुबह करीब 11:25 बजे तेज गर्जना के साथ दो फाइटर जेट उड़ते हुए देखे गए. अचानक हुई इस आवाज और दृश्य से लोग घरों और छतों पर निकल आए.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों विमान काफी नीचे और तेज रफ्तार में उड़ रहे थे, जिससे पूरे इलाके में तेज आवाज गूंजी. कुछ समय के लिए लोगों में दहशत और उत्सुकता का माहौल बन गया. ये विमान भारतीय वायुसेना की SU-30MKI बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार ये दोनों लड़ाकू विमान अपने तय मार्ग से भटककर जमशेदपुर के एयर स्पेस में प्रवेश कर गए थे. जैसे ही यह स्थिति बनी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और संबंधित कंट्रोल रूम सक्रिय हो गए.

 

सूत्रों के मुताबिक विमानों को तुरंत रेडियो सिग्नल के जरिए दिशा-निर्देश दिए गए. इसके बाद दोनों जेट्स ने अपना रास्ता बदला और निर्धारित क्षेत्र की ओर वापस लौट गए.

 

पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकले थे. यह इलाका एयरबेस के करीब होने के कारण यहां ऐसे विमानों की आवाजाही होती रहती है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही