Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में दो हिरासत में

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्टप्लांट बस्ती में शराब पीने के दौरान अमित सिंह की हुई गोली मारकर हत्या में पुलिस ने उसके ही दो साथियों को हिरासत में लिया है. घटना में मारपीट के दौरान घायल छोटू की हालत अब ठीक है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-youths-were-roaming-around-with-fake-pistols-at-midnight/">आदित्यपुर

: आधी रात को नकली पिस्टल लेकर घूम रहे थे तीन युवक धराए

अखिलेश गैंग के हैं सभी

अमित सिंह और गोली मारने वाले सभी अखिलेश सिंह गैंग के हैं. अमित का भाई अनिल सिंह अखिलेश के खास गुर्गों में से एक है. उसके पिता राजकुमार सिंह की भी पहले गोली मारकर हत्या की गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sewerage-and-water-supply-work-hanging-due-to-compensation-in-hariomnagar-of-ward-17/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 के हरिओमनगर में मुआवजे को लेकर लटका सीवरेज व जलापूर्ति का काम

विवाद का जड़ तलाश रही पुलिस

बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में बुधवार को आधी रात हुई हत्या में पुलिस विवाद के जड़ की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है की जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : अफसरों">https://lagatar.in/black-deeds-of-officers-registry-office-opened-at-night-by-making-fake-chair-name-wrongly-done-land-registry/">अफसरों

का काला कारनामा : फर्जी कुर्सीनामा बना कर रात में खोला रजिस्ट्री ऑफिस, गलत तरीके से की जमीन की रजिस्ट्री

यह है मामला

बर्मामाइंस के ईस्टप्लांट बस्ती में बुधवार की आधी रात को अमित सिंह, छोटू सिंह व उसके चार पांच अन्य दोस्त बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. इस बीच आपस में अमित का विवाद हुआ था. अमित के समर्थन में जब छोटू आया तब उसकी बेरहमी से पिटाई गई थी. इस बीच साथियों ने ही अमित पर फायरिंग की थी. फायरिंग में अमित के गले में गोली लगी थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए के टीएमएच में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के क्रम में अमित की मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही