Search

 
 
 

Jamshedpur :  डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत

डिमना लेक में डूबने से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान समीर और सक्षम के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur :  डिमना लेक में डूबने से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान समीर और सक्षम के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है.

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात तीन जूनियर डॉक्टर घूमने के लिए डिमना लेक पहुंचे थे. इसी दौरान दो डॉक्टर गहरे पानी में डूब गए. तीसरे साथी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका. शुक्रवार सुबह पुलिस, स्थानीय गोताखोरों, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम ने दोनों की तलाश शुरू की है.

 

समाचार लिखे जाने तक दोनों डॉक्टरों का कोई पता नहीं चल सका था. पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू अभियान जारी है और दोनों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और तीसरे साथी से पूछताछ की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही