Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर से तीनपहाड़ मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 
Jamshedpur : बिष्टुपुर पुलिस ने साहेबगंज के तीनपहाड़ मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में साहेबगंज तीनपहाड़ का रहने वाला विशाल कुमार महतो और पश्चिम बंगाल के आसनसोल का अनिल नोनिया शामिल है. इनके पास से चोरी के सात मोबाइल बरामद हुए है. पुलिस ने बताया कि रविवार को कुछ संदिग्ध लोगों के बिष्टुपुर बाजार में सक्रिय होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर दोनों के पास से चोरी के कुल सात मोबाइल बरामद हुए. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-ayurveda-day-celebrated-in-ayush-hospital/">जमशेदपुर

: आयुष अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

पर्व-त्योहार में गिरोह रहता है सक्रिय

साहेबगंज तीनपहाड़ गिरोह के सदस्य पर्व त्योहार के दिनों में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए यह लोग लोगों के मोबाइल व पर्स पर हाथ साफ कर देते है. अलग-अलग क्षेत्रों में घूम-घूम कर यह घटना को अंजाम देते है जिससे पुलिस को इनकी भनक न लगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arpan-celebrated-diwali-with-remote-villagers/">जमशेदपुर

: अर्पण ने सुदूर ग्रामीणों संग मनाई दीपावली की खुशियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही