Search

 
 
 

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News :गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेश कुमार (36) और शिव मुनि चौरसिया (38) के रूप में हुई है. भूपेश कुमार बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर का रहने वाला है. वहीं, शिव मुनि चौरसिया बिहार के कैमूर जिले के भभुआ का निवासी बताया गया है.
 
30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई की. नारकोटिक्स डॉग मैक्स की मदद से चलाए गए अभियान में टीम ने दो लोगों को करीब 30 किलो गांजा के साथ पकड़ा. 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेश कुमार (36) और शिव मुनि चौरसिया (38) के रूप में हुई है. भूपेश कुमार बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर का रहने वाला है. वहीं, शिव मुनि चौरसिया बिहार के कैमूर जिले के भभुआ का निवासी बताया गया है.

 

ओडिशा से ट्रेन में पहुंचे थे दोनों


बताया गया कि दोनों आरोपी ओडिशा की ओर से आने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे.उनका बिहार जाने का इरादा था. बिहार जाने के लिए दोनों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पकड़नी थी. इसी दौरान स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद जांच शुरू की.

 

जांच के दौरान दोनों के सामान की तलाशी ली गई. इसी क्रम में उनके पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद हुआ. मादक पदार्थ मिलने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया. बरामद गांजा को भी जब्त कर लिया गया.

 

जीआरपी को सौंपे गए आरोपी


कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए टाटानगर रेल थाना (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया. जीआरपी की ओर से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही