Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस से बैग लूट में दो झपटमार गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टीआरएफ गेट के पास 24 अप्रैल को महिला से हैंड बैग की लूट मामले का खुलासा बुधवार को कर दिया है. मामले में दो झपटमार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-2000s-joga-rao-dudhai-yadav-and-bhim-mahli-were-in-discussion-the-police-did-not-recognize/">जमशेदपुर:

 2000 के दशक में जोगा राव, दुधई यादव और भीम माहली था चर्चा में, पहचानती नहीं थी पुलिस

घटना के दिन मां को लेकर जा रहे थे स्टेशन

घटना के दिन शिवशंकर दास अपनी मां छवि दास को  लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इस दौरान ही घटना घटी. बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर आए और पीछे से हैंड बैग को झपटकर फरार हो गये थे. पुलिस ने मामले में बिरसानगर जोन नंबर 2 के रहने वाले तरणजोत सिंह और बिरसानगर जोन नंबर 3 के रहने वाले सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया है.

इनकी बनी थी टीम

मामले में एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन के आदेश पर एक छापेमारी टीम बनायी गयी थी. टीम में बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू, एसआई कौशल कुमार, विकास कुमार, आरक्षी अमर सिंह राठौर, राजेंद्र मंडल, सत्येंद्र माहली, चालक मोनु कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : 1993">https://lagatar.in/jamshedpur-was-shaken-after-the-murder-of-vg-gopal-in-1993/">1993

के दशक में वीजी गोपाल की हत्या के बाद दहल गया था जमशेदपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही