Search

जमशेदपुर : पारडीह काली मंदिर के पास दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रक

Jamshedpur ( Rohit Kumar)जमशेदपुर से सटे पारडीह काली मंदिर के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया. गनीमत रही की घटना के वक्त दुकानें बंद थीं और अंदर कोई मौजूद नहीं था. इस कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इधर, घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इस घटना से काली मंदिर के पास बनी आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. इसे भी पढ़ें : विस">https://lagatar.in/alamgir-also-guilty-in-assembly-appointment-scam-jobs-entitled-to-poor-youth-were-distributed-on-the-lobbying-of-politicians-babulal/">विस

नियुक्ति घोटाले में भी आलमगीर दोषी, गरीब युवाओं के हक की नौकरी नेताओं की पैरवी पर बांटी गयी : बाबूलाल
जानकारी के अनुसार ट्रक पारडीह से होते हुए चांडिल की ओर जा रहा था. पारडीह काली मंदिर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा. सूचना पाकर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. इधर, दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है. दुकानदारों ने बताया कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है. जब तक ट्रक मालिक से मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक ट्रक को लेकर नहीं जाने देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//