Search

 
 
 

जमशेदपुर : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का सूर्य पूजन सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा जमशेदपुर के द्वारा शनिवार को एग्रिको शिव मंदिर में अचला सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंडित दिनेश पाण्डेय द्वारा विधि-विधान से भगवान भास्कर का पूजन किया गया. ऐसी मान्यता है कि आज भगवान सूर्य का जन्म हुआ था. इसलिए इसे सूर्य जयंती के नाम से भी मनाया जाता है. इस दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है. इस मौके पर महासभा के संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा ने समाज में सभी की सहभागिता पर जोर दिया एवं सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में सूर्य मंदिर स्थापित करने के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-several-programs-organized-on-the-sixth-day-of-the-rural-development-fair/">बहरागोड़ा

: ग्रामीण विकास मेला के छठे दिन कई कार्यक्रम आयोजित

एमबीबीएस में चयनित व इंटर के टॉपर को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर समाज के बालक अनुपम मिश्र को एमबीबीएस में चयनित एवं वैष्णवी पाठक को इंटर में टॉप करने पर सम्मानित किया गया. इस दौरान डॉक्टर अरविंद कुमार द्वारा कैंप लगाकर समाज के लोगों की स्वास्थ जांच की गई. इस अवसर पर संजय मिश्रा, अध्यक्ष महेशानंद पांडे, सचिव रविन्द्र मिश्रा, आनंद मिश्र, बिमल मिश्रा, पियूष मिश्रा, जितेंद्र पाठक, सुनील मिश्रा, आशुतोष पाठक, निर्मल मिश्र, संजीव पाठक, रंजीत मिश्रा, सतीश कुमार भास्कर, राकेश मिश्रा, निर्मल मिश्रा, सुशील मिश्रा समेत समाज के अन्य गणमान्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही