Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : धोखाधड़ी के आरोप में हथियार कारोबारी के बेटे को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit kumar) : उत्तरप्रदेश पुलिस ने शनिवार को बिष्टुपुर पुलिस की मदद से छापेमारी कर शनिवार को हथियार कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है. सिमरपाल पर कानपुर के कोहना थाना में धोखाधड़ी करने और अपहरण कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए गुरदीप सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

असलहा कारोबारी का बेटा है सिमरपाल

सिमारपाल सिंह असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह का बेटा है. कमलजीत की बिष्टुपुर चौक रीगल बिल्डिंग में बंदूक की दुकान है. गुरदीप सिंह ने कमलजीत और सिमरपाल के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कमलजीत के कानपुर स्थित आवास में कुर्की भी हो चुकी है. सिमरपाल फरार चल रहा था जिसके बाद 3 मार्च 2023 को न्यायालय ने सिमरपाल की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. जमशेदपुर में उसके छुपे होने की सूचना मिलने पर यूपी पुलिस शहर पहुंची और सिमरपाल को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर कानपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-eniders-machine-installed-in-saranda-forest-to-drive-away-elephants-is-proving-to-be-a-white-elephant/">किरीबुरू

 : हाथियों को भगाने हेतु सारंडा जंगल में लगा एनाइडर्स मशीन सफेद हाथी हो रहा है साबित

गन दुकान का लाइसेंस देने के नाम पर लिए थे रुपए

शिकायत में गुरदीप ने बताया था कि कमलजीत सिंह और उनके बेटे सिमरपाल सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे के नाम पर बंदूकों की दुकान खोलने के लिए ट्रेडिंग का लाइसेंस दिलवा देंगे. इसकी एवज में उन्होंने उनसे साढ़े नौ लाख रुपये ले लिए. जब काम नहीं हुआ और उन्होंने पैसा वापस मांगना शुरू किया तो कमलजीत सिंह ने पैसा देने से मना कर दिया. इसके बाद उन्होंने 23 जनवरी 2010 को कमलजीत सिंह और उनके बेटे सिमरजीत सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दायर करा दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही