Search

जमशेदपुर : पृथ्वी दिवस पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मॉडल मेकिंग विथ वेस्ट मेटेरियल, फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मॉडल मेकिंग विथ वेस्ट मेटेरियल और फैशन शो प्रतियोगिता में अनेकों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मेटेरियल से उपयोगी और आश्चर्यजनक आकृतियां बनाई. छात्र-छात्राओं द्वारा आभूषण, वस्त्र आदि का भी निर्माण किया गया. फैशन शो प्रतियोगिता में प्रथम देवी और मनीषा, द्वितीय स्थान नेहा और परमजीत और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में संध्या प्रथम स्थान, जबकि द्वितीय स्थान रेणु और मधुमिता रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-brothers-of-bhuiandih-took-life-membership-of-marwari-sammelan/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह के तीन भाइयों ने ली मारवाड़ी सम्मेलन की आजीवन सदस्यता

बीएड की छात्रा शीतल ने धन्यवाद ज्ञापन किया

[caption id="attachment_615325" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-dbms-2_246.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फैशन शो में प्रतिभागी छात्राएं.[/caption] इस अवसर पर अवकाश प्राप्त मुख्य वन संरक्षक आरपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं निर्णायक मंडल में तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, उषा रामनाथन और अंजलि गणेशन शामिल थीं. संचालन बीएड की छात्रा महुआ ने की तथा शीतल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन बी. चंद्रशेखर, एडमिनिस्ट्रेशन चेयरपर्सन ललिता चंद्रशेखर, कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सतीश सिंह गवर्निंग बॉडी के सचिव, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उपप्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, संयोजिका मौसुमी दत्ता, सभी शिक्षक-शिक्षिकाए तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp