Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्षा पटेल हत्याकांड- बचाव पक्ष में नहीं हुई गवाही

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर की चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड मामले में शुक्रवार को बचाव की ओर से प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में गवाही होनी थी, लेकिन नहीं हुई. बचाव पक्ष की ओर से कोई गवाह ही उपस्थित नहीं हुआ. ऐसे में अदालत की ओर से अगली तिथि 31 जनवरी को निर्धारित की गयी है.  अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में कुल 9 लोगों की गवाही हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-to-dhanraj-in-srihari-murder-case/">जमशेदपुर

: श्रीहरि हत्याकांड में धनराज को उम्रकैद

यह है मामला  

वर्षा पटेल 12 नवंबर 2021 से ही लापता थी. जब उसकी बहन घर पर 13 नवंबर को आयी थी. तब वहां के लोगों ने कहा था कि वर्षा 12 नवंबर को धर्मेंद्र की बाइक पर सवार होकर कहीं गयी, तब से नहीं लौटी है. 14 नवंबर को भी वह घर नहीं लौटी तब एएसआइ धर्मेंद्र को फोन किया. उसने कहा था कि वह जहां भी होगी आ जायेगी. एक सप्ताह के बाद 18 नवंबर को की सुबह टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब से वर्षा का शव बरामद हुआ था. बहन जया ने ही शव की पहचान की थी. शव प्लास्टिक का बोरा में लपेटा हुआ था. गले में सोने की चेन थी और पीले रंग का शूट पहनी हुई थी. शव से दुर्गंध आ रही थी. वहां पर पुलिस ने हस्ताक्षर करवाया. शव देखकर जया ने कहा था कि मेरी बहन की हत्या एएसआइ धर्मेंद्र सिंह ने ही की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mahendra-mahato-convicted-for-raping-a-minor-girl-from-patmada/">जमशेदपुर

: पटमदा की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में महेंद्र महतो दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही