Search

 
 
 

Jamshedpur: वायुवीर संस्था की लघु नाटिका ‘प्रदूषण हटाओ, हवा बचाओ’ में प्रदूषण की समस्या पर करारा प्रहार

चतुर्थ बाल मेले में मौजूदा प्रदूषण की समस्या पर करारा प्रहार करते हुए वायुवीर संस्था ने एक लघु नाटिका पेश की. शीर्षक था प्रदूषण हटाओ, हवा बचाओ.
 
चतुर्थ बाल मेला 2025 में वायुवीर संस्था ने लघु नाटिका का एक दृश्य.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: चतुर्थ बाल मेले में मौजूदा प्रदूषण की समस्या पर करारा प्रहार करते हुए वायुवीर संस्था ने एक लघु नाटिका पेश की. शीर्षक था प्रदूषण हटाओ, हवा बचाओ. इस नाटक में प्रदूषण कैसे फैलता है, हम लोग कैसे अपने घर से ही प्रदूषण फैलाने का काम करते हैं, कैसे स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते, कैसे घर के कूड़े को इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर उसे चोरी-छुपे जला देते हैं, इस पर करारा वार किया गया.

प्रदूषण का अंत घर से ही शुरू होगा

कुल पांच मिनट की इस लघु नाटिका का मैसेज बड़ा साफ है-प्रदूषण का अंत घर से ही शुरू होगा. इस लघु नाटिका के बाद बाल विवाह के विरुद्ध लोगों को शपथ दिलाई गई. इस लघु नाटिका में सोम कंसारी, रिंकू पाल, रिंकी पाल, हुसैन, साहिल और छोटी गोराई ने अभिनय किया. नाटक के लेखन रिंकू पाल हैं जबकि निदेशक सोम कंसारी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही