Search

जमशेदपुर : रक्तदान आंदोलन को गति देने के लिए वीबीडीए झारखंड की टीम पहुंची बिहार

Jamshedpur (Sunil Pandey) : रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीबीडीए झारखंड की टीम बिहार के प्राचीन नगरी खगड़िया पहुंची. बिहार में रक्दान को लेकर मुखर आंदोलन चलाने वाले सुनील मुखर्जी के नेतृत्व में टीम वीबीडीए झारखंड ने खगड़िया जिला का दो दिवसीय दौरा किया. टीम की आगवानी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, खगड़िया के सचिव रंजीत प्रसाद एवं अन्य सदस्यों ने की. पहले दिन वीबीडीए के टीम ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत प्रसाद एवं टीम के साथ बैठक करके टीम गठन, उसके स्वरूप और प्रशिक्षण पर चर्चा हुई. इसके बाद ब्लड बैंक खगड़िया का निरीक्षण किया. अगले दिन खगड़िया इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी में खगड़िया के टीम को वाइस चेयरमैन चंदेश्वर खां और संस्थापक सुनील मुखर्जी ने प्रशिक्षण दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rti-activist-meets-kolhan-commissioner-demands-action-on-former-ddc-documents-handed-over/">जमशेदपुर

: कोल्हान आयुक्त से मिलकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने पूर्व डीडीसी पर कार्रवाई की मांग की, सौंपा दस्तावेज

वीबीडीए खगड़िया का गठन

प्रशिक्षण से प्रेरित होकर खगड़िया के नवयुवकों ने कटिबद्ध होकर न केवल खगड़िया बल्कि आसपास के जिलों में रक्तदान आंदोलन को गति देने के लिए संकल्प लिया. इसके बाद वीबीडीए टीम खगड़िया का गठन किया गया. जिसमें रंजीत प्रसाद को चेयरमैन, डॉक्टर रंजीत कुमार को प्रेसिडेंट, राज प्रिय रंजन को वाइस प्रेसिडेंट, राम प्रकाश रमन को सचिव, दुर्गेश कुमार को कोषाध्यक्ष एवम् आशा देवी, प्रीतम, ललित को सदस्य चुना गया. कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hailstorm-warning-in-kolhan-rain-alert-in-five-districts/">जमशेदपुर

: कोल्हान में ओलावृष्टि की चेतावनी, पांच जिलों में वर्षा का अलर्ट  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp