Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : सड़क जाम के दौरान DSP का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल

सड़क दुर्घटना में घायल के इलाज का खर्च दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम करने वाले युवक पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार द्वारा थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  सड़क दुर्घटना में घायल के इलाज का खर्च दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम करने वाले युवक पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार द्वारा थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

 

वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. डीएसपी की कार्यशैली को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस की ओर से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

 

इलाज के खर्च को लेकर सड़क जाम

जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद परिजन वाहन मालिक से इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप था कि घायल के समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं की जा रही है.

 

इसी बीच बागबेड़ा थाना प्रभारी के कथित बयान से नाराज स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरीय पुलिस अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया.


थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

हालांकि काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. हालांकि प्रदर्शन के दौरान एक युवक डीएसपी सुमित कुमार के सामने न्याय की गुहार लगाते हुए उनके पैरों पर गिर गया. इसी दौरान डीएसपी ने युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही