Search

 
 
 

Jamshedpur : वाहन जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने ट्रैफिक जांच के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई ललन सिंह के अलावा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं.
 

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने ट्रैफिक जांच के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई ललन सिंह के अलावा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं.

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के पास ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक को रोका गया. आरोप है कि नियमानुसार चालान की कार्रवाई करने के बजाय उससे पैसे लिए गए.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने ट्रैफिक डीएसपी नीरज से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं.

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. विभागीय जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही