- छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन को बताया भ्रष्टाचारियों का समूह
- कहा-इंडी अलायंस के झांसे में नहीं आएगी जमशेदपुर की जनता, मोदी की गारंटी पर तीसरी बार लगेगी मुहर
- स्व अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का प्रदेश बन गया है भ्रष्टाचारियों का चारागाह, इंडी गठबंधन के आधे से अधिक नेता बेल पर
ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यों और उनके प्रयासों से जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है. इसके साथ ही, सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. सांसद विद्युत महतो के कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री महतो के 10 वर्ष के कार्यकाल में 1 रुपया का आरोप उन पर नहीं लगा है. वहीं, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी टेंडर मैनेज करते देखे जाते हैं. झारखंड में खनिज संपदाओं के अवैध खनन में जमशेदपुर के विधायकों का संरक्षण माफियाओं को मिलता है, जिससे माफियाओं और खास गिरोह ने साढ़े चार साल में झारखंड को लूट-लूटकर खोखला कर दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में माफियाओं की सरकार चल रही है. चाहे झामुमो हो या कांग्रेस सभी में झारखंड को लूटने की होड़ में लगे हैं. इसे भी पढ़ें : अपनी">https://lagatar.in/candidates-of-national-parties-are-not-confident-about-their-victory/">अपनी
जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन सपनों के साथ छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड के साथ झारखंड राज्य का निर्माण किया था, इन नवोदित राज्यों में जब-जब भाजपा की सरकारी रहीं, हमेशा विकास की योजनाओं को प्राथमिकता देकर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया गया है. छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से ये राज्य विकास के शिखर की ओर बढ़ रहे हैं. झारखंड में भी भाजपा सरकार जब-जब रही तरक्की और खुशहाली के नए द्वार खुले, लेकिन जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकार आई, यह राज्य भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है. यहां की पिता-पुत्र की सरकार बिना लाज-संकोच के भ्रष्टाचार को अपनी पहली योजना बना लिया है. हर तरफ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, टेंडर, कमीशन और ट्रेडिंग का खेल चल रहा है. उन्होंने कहा कि इससे और क्या दुर्भाग्यजनक हो सकता है कि प्रदेश में लोकतंत्र महोत्सव चल रहा है और यहां के मुख्यमंत्री जेल में हैं. प्रदेश की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के कृत्यों से खुदको ठगा महसूस कर रही है. जनता इस सरकार के कारनामों से त्रस्त है, लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई तय है. इसे भी पढ़ें : प्रियंका">https://lagatar.in/kalpana-soren-will-also-be-present-in-priyanka-gandhis-election-rally-in-ranchi-and-godda-on-wednesday-preparations-complete/">प्रियंका
गांधी की चुनावी सभा रांची और गोड्डा में बुधवार को, कल्पना साेरेन भी रहेंगी मौजूद, तैयारी पूरी… धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन की सभा पर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा` यही इंडी गठबंधन की वास्तविकता है. दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी साथ मिलकर लड़ रहे हैं, तो हरियाणा में एक-दूसरे के खिलाफ. ऐसे स्वार्थी दलों के समूह का सिर्फ एक ही मकसद है कि कैसे नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोका जाय. इसके लिए वे अलग-अलग जगहों पर बार-बार झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचारियों के ब्रांड अम्बेसडर बने हुए हैं. जिन राज्यों में भ्रष्टाचारियों और लूट-खसोट वाली सरकार है, वहां उनके समर्थन में और उनके बचाव में लोगों को झूठ बोलकर दिग्भ्रमित कर रहे हैं. इसी के तहत भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए वह जमशेदपुर में सभा को संबोधित करने आए थे. श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सांसद विद्युत महतो के कार्यों व उनके प्रर्दशन के आधार पर जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी. इसे भी पढ़ें : प्रतुल">https://lagatar.in/pratul-shahdev-attacked-the-indi-alliance-said-those-who-insult-the-constitution-are-talking-about-saving-the-constitution/">प्रतुल
शाहदेव ने इंडी गठबंधन पर हल्ला बोला, कहा, संविधान का अपमान करनेवाले कर रहे संविधान बचाने की बात [wpse_comments_template]
Leave a Comment