Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्राम प्रधानों को रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद के प्रयोग के फायदे बताए गए

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम प्रधानों के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन आत्मा (एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) पूर्वी सिंहभूम, समेति संस्था झारखण्ड एवं मैनेज संस्था हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. इस दौरान ग्राम प्रधानों को कृषि विशेषज्ञों के द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धान्त, जैविक खाद का प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन आदि के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई. जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा ने प्राकृतिक खेती के फायदों से ग्राम प्रधानों को अवगत कराया. कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-filter-plant-to-be-built-in-bagbera-housing-colony-with-2-70-crores/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में 2.70 करोड़ से बनेगा फिल्टर प्लांट

जैविक खाद के प्रयोग के फायदे बताए गए

जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को बताया गया कि वे कम से कम रासायनिक खाद का प्रयोग करें एवं अपने साथ-साथ अन्य किसानों को भी जैविक खाद का प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें. ग्राम प्रधानों को कृषि वैज्ञानिक गोंदरा मार्डी ने संबोधित किया. दूसरे सत्र में सीडब्ल्यूएस (एनजीओ) के कृषि विशेषज्ञ रवि शंकर एवं तीसरे सत्र में टीएसआरडी (एनजीओ) के कृषि विशेषज्ञ मधुसुदन महतो ने संबोधित किया. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखण्डों के कुल 1635 ग्राम प्रधानों को 11 जुलाई तक इस जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाईन माध्यम से जोड़ा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-like-sairat-market-the-process-of-increasing-the-holding-tax-is-erroneous-and-a-product-of-misunderstanding-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार की तरह होल्डिंग टैक्स में वृद्धि की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण व नासमझी की उपज- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही