Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा गिद्दी झोपड़ी में सरकारी जमीन भू-माफियाओं से बचाने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा थानान्तर्गत गिद्दी झोपड़ी में सरकारी और आदिवासी शमशान भूमि भू-माफियाओं से बचाने के लिए सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतरे. ग्राम प्रधान भीम सोय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बागबेड़ा थाना पर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस से सरकारी जमीन का अतिक्रमण रोकने तथा आदिवासी शमशान एवं जाहेरथान की भूमि बचाने की मांग की. ग्राम प्रधान ने बताया कि गिद्दी झोपड़ी में सरकारी जमीन का धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है. उसकी आड़ में आदिवासी शमशाम भूमि एवं जाहेरथान की जमीन भी भू-माफिया घेर रहे हैं. इसपर रोक लगाने के लिए अंचलाधिकारी, एसडीओ तथा डीसी से शिकायत की गई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. थाना को भी इसकी जानकारी है. लेकिन पुलिस की ओर से रोकने की कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने बताया कि अगर प्रशासन इसे रोकने में विफल रहा तो ग्रामीण अपने स्तर से भू-माफियाओं से निपटेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-pay-tribute-to-martyrs-at-drass-memorial/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने द्रास मेमोरियल पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

तीन किलोमीटर पैदल चलकर थाना पहुंचे ग्रामीण

बागबेड़ा थाना से गिद्दी झोपड़ी की दूरी तीन किलोमीटर से ज्यादा है. सरकारी जमीन बचाने के लिए ग्रामीण गोलबंद होकर तीन किलोमीटर पैदल थाना पहुंचे. थाना पहुंचने वालों में महिलाएं भी शामिल थी. ग्राम प्रधान ने बताया कि सरकारी जमीन पर उनके पूर्वज काल से शमशाम के रुप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. साथ ही जाहेरथान में सामाजिक रिति रिवाज के अनुसार पूजा करते आ रहे हैं. लेकिन उक्त कुछ स्थानीय लोगों की मदद से भू-माफिया उक्त जमीन को हड़पना चाहते हैं. प्रदर्शन में ग्राम प्रधान के अलावे राजु सिंह, शिशु टुडू, गणेश हेंब्रम, नूना हेंब्रम, चांदमुनि आल्दा, बच्चू अल्दा, चैतन हंसदा, सुशील बास्के, राहुल टुडु, भोक्ता मुर्मू, सगेन टुडू, सुभाष मेलगांडी, रीना हो, रायमुनी टुडू, सुनीता समद, बुदुन हेंब्रम, छोटराय मार्डी, रूपाय बास्के, लुस्कु मुर्मू आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-art-festival-chitrakar-organized-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में कला उत्सव चित्रकार आयोजित

सोमाय झोपड़ी की सरकारी जमीन-तालाब बचाने के लिए ग्रामीण हो रहे हैं गोलबंद

दूसरी ओर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी में भू-माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण एवं सरकारी तालाब भरकर प्लॉटिंग किए जाने के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हो रहे हैं. वहां के लोग भी जल्द ही थाना एवं वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के यहां प्रदर्शन कर इस संबंध में कार्रवाई की मांग करेंगे. सोमाय झोपड़ी में राजा तालाब से सटे प्लॉट संख्या 2096 पर तालाब हुआ करता था. जिसे भू-माफियाओं ने मिट्टी से भऱवा दिया है. जिसके कारण क्षेत्र का जलश्रोत काफी नीचे चला गया है. लोगों को पेयजल की काफी किल्लत हो रही है. लेकिन अंचल एवं जिला प्रशासन इस मामले से बेखबर है. जिसके चलते ग्रामीण खूद आगे आकर सरकारी जमीन बचाने के लिए आगे आने की तैयारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fell-unconscious-in-school-relatives-rushed-her-to-hospital/">जमशेदपुर

: स्कूल में छात्रा गिरकर हुई बेहोश, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही