Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानदेय को लेकर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ ने की बैठक

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने की. बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित समस्त जनप्रतिनिधि के मानदेय एवं संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया. संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने कहा कि सरकार मानदेय की घोषणा तो कर चूकी है, मगर अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि को मानदेय नहीं मिला है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानदेय के संबंध में जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समस्त वार्ड सदस्य और उप मुखिया का हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सौंपा जाएगा. इसमें वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का मानदेय उनके खाते में भेजने की मांग की जाएगी. मौके पर राकेश चौबे, सुनील गुप्ता, आलम ताज, अरमान खान, मैनुल खान, हलीम, अरुण सांडिल, रवि कर्मकार, रजिया परवीन, पूजा कुमारी, विनीता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dams-water-level-reached-181-35-meters-a-radial-gate-opened/">चांडिल

डैम का जलस्तर 181.35 मीटर पर पहुंचा, खुला एक रेडियल गेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही