Search

 
 
 

जमशेदपुर : बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास में वार्ड सदस्य सागर पाल दोषी करार

 
Jamshedpur : आंधी-तूफान के दौरान घोड़ाबांधा पंचायत में आस-पड़ोस के लोग सिर छिपाने के लिये गये हुये थे. इस बीच ही पंचायत भवन के बाथरूम में ले जाकर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में स्पेशल कोर्ट वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने आरोपी वार्ड सदस्य सागर पाल उर्फ सुभाष पाल को दोषी करार दिया है. इस मामले में सजा के बिंदु पर कोर्ट 14 सितंबर को सुनवायी करेगी. मामले में कुल 8 लोगों की गवाही हुई है. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि सागर को पोस्को और दुष्कर्म का प्रयास के आरोप में दोषी पाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-my-guess-is-that-deepak-has-carried-out-the-incident-anand-sahu/">जमशेदपुर

: मेरा अनुमान है कि घटना को दीपक ने ही अंजाम दिया है : आनंद साहू

अपने रिश्तेदार के साथ पंचायत भवन पहुंची थी बच्ची

घटना 26 मई 2021 की है. घटना के दिन बच्ची अपने रिश्तेदारों के साथ पंचायत भवन में पहुंची हुई थी. इस बीच ही आरोपी सागर पाल उसे लेकर बाथरूम में चला गया था. करीब आधे घंटे के बाद वह बच्ची को लेकर बाहर निकला था. इसके बाद उसने बच्ची को डरा-धमकाकर कार में बैठाकर कहीं लेकर चला गया था. लौटने पर उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मामला गोविंदपुर थाने तक पहुंचा था. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sp-reprimanded-the-increasing-incidents-of-theft-in-crime-meeting/">साहिबगंज

: एसपी ने क्राइम मीटिंग में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाई फटकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही