Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी का मेन पाईपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो गया है. लोगों को राहत दिलाने के लिए मंगलवार को टैंकर से पीने का पानी का वितरण किया गया. स्थानीय लोग कड़ी धूप में भी कतार में लगकर पानी भरते दिखाई दिए. बता दें कि बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में जलसंकट एक गंभीर समस्या बनी हुई है. इस संबंध में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी मं आवश्यकता अनुसार टैंकर से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े. वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि एजेंसी के मजदूरों के द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. उम्मीद है कि बुधवार तक क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कर लिया जाएगा और पूर्व की तरह जलापूर्ति सामान्य हो जायेगी. इस अवसर पर अजीत सिंहा,उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-mani-kaviguru-rabindranath-tagore-in-bungalow-department-of-ku/">चाईबासा
: केयू के बंगला विभाग में मनी कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पानी की किल्लत, टैंकर से की गई जलापूर्ति

Leave a Comment