Search

 
 
 

जमशेदपुर : आईटीआई करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो बना अपराधी, करने लगा छिनतई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टेल्को स्थित जेम्को निवासी संदीप दास को जब आईटीआई की डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो वह अपराधी बन गया. वह लोगों से छिनतई करने लगा. इस काम में उसका साथ अभि सिंह उर्फ यशदीप सिंह देता था. पुलिस ने दोनों को छिनतई की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. रविवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-13-shops-burnt-down-due-to-fire-in-purana-bazaar-loss-estimated-at-rs-50-lakh/">धनबाद

: पुराना बाजार में आग लगने से 13 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान का अनुमान
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बर्मामाइंस पोस्ट ऑफिस के पास शनिवार शाम रवि कुमार शर्मा के मोबाइल की छिनतई कर ली गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल और टैंगो की मदद से छिनतई करने वाले संदीप दास और अभि सिंह को पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में दोनों के पास से कुल 7 मोबाइल फोन बरामद किए. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-make-rajdhani-yadav-bjp-candidate/">लातेहार

: राजधनी यादव को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग

गोलमुरी में भी दिया घटना को अंजाम

एसएसपी ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले भी दोनों ने गोलमुरी में मोबाइल छिनतई की थी. वहीं इसके पूर्व भी दोनों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है. छीने हुए मोबाइल को दोनों गिरवी रख देते थे और जो रुपये मिलते थे, उसे आपस में बांट लेते थे. संदीप दास ने आईटीआई की पढ़ाई की है. नौकरी नहीं मिलने पर दोनों छिनतई करने लगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही