Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती से दुकानदारों ने किया आग्रह तो दिखाया लाठी का दम

  • जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की टीम बिष्टुपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की टीम इन दिनों शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है. शुक्रवार को जेएनएसी की टीम सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में बिष्टुपुर डायगनल रोड पहुंची. वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों ने उनसे खुद अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया तो उन्होंने उन्हें लाठी का दम दिखाया. उन्होंने होमगार्ड के जवानों को लाठी चार्ज करने का आदेश दे दिया. इसके बाद जवानों ने दुकानदारों पर जमकर लाठी बरसाई. जवानों ने मौके से गुजर रहे लोगों पर भी लाठियां बरसाईं. थोड़ी देर के लिए भगदड़ का माहौल बन गया था. बाद में कुछ दुकानदारों को कार में बैठाकर थाना ले जाया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-to-cbi-in-rs-10-crore-scam-case-not-even-fir-even-after-a-month/">धनबाद

: 10 करोड़ घोटाला मामले में CBI से शिकायत, माह भर बाद भी FIR तक नहीं

बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम

मौके पर मौजूद दुकानदारों के अनुसार जेएनएसी की टीम शुक्रवार दोपहर डायगनल रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इस दौरान बिल्डिंग के आगे बने चबूतरे को हटाया जाना था. कुछ दुकानदारों ने आग्रह किया कि उन्हें किसी तरह की नोटिस नहीं दी गई है. अगर कुछ दिनों का समय दे दिया जाए तो वे लोग खुद चबूतरे को तोड़ देंगे. सिटी मैनेजर रवि भारती ने इस आग्रह को अनसुना कर दिया. मामला बढ़ता देख रवि भारती ने लाठी चार्ज करने का आदेश दे दिया. इसके बाद जमकर लाठियां बरसाई गईं. इस संबंध में जब रवि भारती से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने भी फोन नहीं उठाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sc-st-obc-coordination-will-take-out-a-procession-on-dr-ambedkar-jayanti/">आदित्यपुर

: डॉ अंबेदकर जयंती पर जुलूस निकालेगा एससी एसटी ओबीसी समन्वय

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस से उलझने वालों पर केस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/JSR-Slaig-Road-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत स्लैग रोड में गुरुवार दोपहर हुए दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की थी. इस मामले में एक ओर जहां घायल राजीव कुमार की ओर से कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मामने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी वहीं दुसरी ओर गोलमुरी थाना के एसआई अभय मिंज ने 50-60 अज्ञात के खिलाफ एकमत होकर पुलिस पदाधिकारी का घेराव करना और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मौके पर मौजूद लोगों की पहचान में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-to-cbi-in-rs-10-crore-scam-case-not-even-fir-even-after-a-month/">धनबाद

: 10 करोड़ घोटाला मामले में CBI से शिकायत, माह भर बाद भी FIR तक नहीं

सड़क दुर्घटना के बाद की गई थी मारपीट 

बता दें कि गुरुवार को सड़क दुर्घटना में राजीव और उसकी सात माह की चचेरी बहन घायल हो गई थी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार तीन युवकों को बंधक बना लिया था और कार में तोड़-फोड़ की थी. इधर, पुलिस जब मौके पर पहुंची और बंधक बनाकर रखे युवकों को अपने साथ ले जाने लगी तो स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की और पुलिस की जीप को रोक दिया था. हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर युवकों को वहां से निकाला था. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-meeting-with-chamber-of-commerce-appeal-for-cooperation-in-voting/">रामगढ़

: चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ डीसी की बैठक, मतदान में सहयोग की अपील

बहरागोड़ा : गाजन पर्व पर भक्तों ने दिखाई शिव के प्रति आस्था

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Gajan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चित्रेश्वरबहुलिया बाबा भूतेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से गाजन पर्व मनाया गया. इस दौरान बाबा चितेश्वर शिव मंदिर में शाम को भक्ताओं ने स्वर्णरेखा नदी में नहाकर पूजारी द्वारा पूजा अर्चना कर नगरपरिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे. अनेकों भक्तों ने जीभ में लोहे की कील घोंप कर तथा जीभ में आठ व दस एमएम लोहे की सरिया घुसाकर परिक्रमा कर मंदिर पहुंचकर मंदिर के चारों ओर तीन बार परिक्रमा कर कील खोले तथा कोई श्रद्धालुओं ने धधकती के अंगारे में चलकर कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sc-st-obc-coordination-will-take-out-a-procession-on-dr-ambedkar-jayanti/">आदित्यपुर

: डॉ अंबेदकर जयंती पर जुलूस निकालेगा एससी एसटी ओबीसी समन्वय
साथ ही बाबा भूतेश्वर मंदिर कोई बर्ष से गाजन पर्व होते आ रही हैं, भक्तो ने अपनी मन्नत को लेकर लोहे की छड़ घोप कर मंदिर पहुंचते हैं. इधर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बहुलिया गांव में स्थित बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर और बाबा चितेश्वर शिव मंदिर में सैंकड़ों वर्षों से गाजन पर्व होते आ रहा है. हर वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा अपने जीभ में कील एवं छड़ घुसाकर शिव के प्रति आस्था जताई जाती है. देर रात को सैकड़ों भक्तों के साथ पाटभोक्ता द्वारा गोरियाभार शोभायात्रा निकालकर गाजेबाजे के साथ मंदिर तक लाया गया.इस मौके पर चित्रेस्वरबहुलिया के गाजन कमिटी उत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-meeting-with-chamber-of-commerce-appeal-for-cooperation-in-voting/">रामगढ़

: चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ डीसी की बैठक, मतदान में सहयोग की अपील

गाजन पर्व में शामिल हुए

गाजन पर्व के उपलक्ष पर सांसद विद्युत वरण महतो ,संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी बाबा भूतेश्वर मंदिर में आकर प्रणाम किया तथा महादेव से क्षेत्र के सुख ,समृद्धि और शांति की कामना की. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरब पुष्टि, चंदन सीट, तापस बारीक,बपतु साहू, चंडी चरण साहू, संजय प्रराज, श्रीबस घोष, हेमकांत भुइयां आदि उपस्थित थे. मेले का आनंद लेने के लिए आसपास के गांव के सैंकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी. मौके पर कमिटी के लोग बिस्वजीत राणा, राबिंद पाईकिरा, भोगी सांड, संजय सिंह, माखन बाग, बुधराम सांड, प्रह्लाद सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-to-cbi-in-rs-10-crore-scam-case-not-even-fir-even-after-a-month/">धनबाद

: 10 करोड़ घोटाला मामले में CBI से शिकायत, माह भर बाद भी FIR तक नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही