Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिरसानगर में देर रात कौन आया था गेट खुलवाने

 
Jamshedpur  (Ashok kumar) : बिरसानगर जोन नंबर एक के रहने वाले हरदेव सिंह के आवास पर गुरुवार की रात के साढ़े 10 बजे बाइक पर सवार होकर दो लोग आये थे और गेट खोलने की मांग कर रहे थे. इस बीच हरदेव को आशंका होने पर उन्होंने गेट नहीं खोला. वापस आवाज आयी कि डीएसपी के आदेश पर आये हैं. बाइक सवार दो लोगों में एक पुलिस के भेष में था. मामला थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-shot-in-the-back-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में युवक के पीठ पर मारी गोली

हरदेव को है व्यवसायिक विवाद पर आशंका

मामले की जांच जब बिरसानगर पुलिस ने शुरू की तब यह बात सामने आयी कि हरदेव की अपने व्यवसाय के क्षेत्र में ही किसी से पोलकेन को लेकर विवाद है. हो सकता है वही विवाद घर तक पहुंचा. बहरहाल पुलिस ने गुरुवार रात की सीसीटीवी फुटेज निकालकर बाइक सवार की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज नहीं हुआ है. अभी जांच चल रही है.

पुलिस को फोन लगाते ही निकल गये बाइक सवार

हरदेव ने कहा कि अगर वे पुलिसवाले हैं तो वे बिरसानगर थाने को फोन करके बुलवाते हैं. इसके बाद हरदेव ने जैसे ही फोन लगाया कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाइक स्टार्ट कर तेज रफ्तार में निकल गये. इसके बाद हरदेव ने घटना की जानकारी बिरसानगर थाने पर जाकर दी. पुलिस रात में ही जांच में पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-woman-bitten-by-snake-while-grazing-goat-condition-critical/">जमशेदपुर:

बकरी चरा रही महिला को सांप काटा, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही