Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एक घंटे में वर्दी उतरवा देंगे जानते हो मैं कौन हूं…

Ashok Kumar

Jamshedpur : हम विधायक के आदमी है. एक घंटे के भीतर वर्दी उतरवा देंगे. निकलो यहां से नहीं तो पुलिस गिरि निकाल देंगे. इस तरह की धमकी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा चौराहा के पास की है. जब गोविंदपुर पुलिस 23 सितंबर को संध्या गश्ती में निकली हुई थी. बल के साथ एएसआइ मंगल सिंह मुंडा भी थे. चौराहा पर पुलिस ने देखा कि चार-पांच लड़के बैठकर अड्डेबाजी कर रहे हैं. इसके बाद गाड़ी रोककर सभी को वहां से जाने के लिये कहा गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-163-trains-canceled-on-fifth-day-due-to-rail-blockade-in-khemashuli/">जमशेदपुर

: खेमाशुली में रेल चक्का जाम से पांचवें दिन 163 ट्रेनें रद्द

पहचानते हो हमको कौन हैं

एएसआइ की बातों को सुनकर एक युवक सामने आया और कहा कि पहचानते हो हमको कौन हैं. हम विधायक का आदमी हैं. सब पुलिस गिरि निकाल देंगे और एक घंटे के भीतर वर्दी भी उतरवा देंगे. इस बीच बाकी लड़के पुलिस को देखकर वहां से खिसक गये थे और पुलिस भी गश्ती करते हुये आगे की तरफ बढ़ गयी थी.

कहा विक्टर को फोन लगाते हैं

एएसआइ मंगल सिंह मुंडा का कहना है कि इस बीच एक युवक ने कहा कि विक्टर सोरेन को फोन लगाते हैं. अभी गश्ती दल थोड़ी दूर ही गयी थी कि सफेद रंग की एक स्कोर्पियो ने ओवरटेक करते हुये पुलिस वैन के आगे खड़ी कर दी. कार पर चार लोग सवार थे. इसमें से एक लड़का धमकी देने वाला भी शामिल था.

जबरन एएसआइ को गाड़ी से खींचकर निचे उतार की धक्का-मुक्की

इस बीच स्कोर्पियों पर सवार चार में से एविक्टर सोरेन ने पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर जबरन एएसआइ को खींचकर नीचे उतारा और गाली-गलौज करते हुये धक्का-मुक्की भी की. साथ ही कहा कि हमलोग विधायक के आदमी है एक घंटे के भीतर वर्दी उतरवा देंगे. बाकी दो का नाम शिवा चरण बिरूवा और वंशी बेसरा है जबकि एक का नाम पुलिस को पता नहीं चल कहा है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी घोड़ाबांधा इलाके के ही रहने वाले हैं.

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

घटना के संबंध में एएसआइ मंगल सिंह मुंडा के बयान पर गोविंदपुर थाने में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ धमकी देने, धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का एक मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों का पता लगा रही है और गिरफ्तार के लिये छापेमारी भी कर रही है. इसे भी पढ़ें : बाल">https://lagatar.in/cbi-raids-56-places-across-the-country-against-material-related-to-child-sexual-abuse/">बाल

यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के खिलाफ सीबीआई का देशभर में 56 जगहों पर छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही