Search

 
 
 

जमशेदपुर : कानूनी जवाबदेही के साथ गांवों में जाकर सामाजिक दायित्यों का निर्वाह करेंगे वकील

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर के अधिवक्ता आम लोगों के कोर्ट-कचहरी की कानूनी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सामाजिक दायित्यों का भी निर्वहन करेंगे. यह निर्णय लॉयर्स डिफेंस की ओर से कोर्ट परिसर में आयोजित विधिक जागरुकता सह चिंतन शिविर में लिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बार संघ जमशेदपुर तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबस्ट, लॉयर्स डिफेंस के संरक्षक झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय कुमार पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष बलाइपंडा और वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे. इस दौरान विधिक जागरुकता के लिए अधिवक्ताओं की अलग-अलग कमिटी बनाई गई. उन्हें निर्देश दिया गया कि वे कानूनी समस्याओं के समाधान के साथ समय पर जमशेदपुर के आसपास के गांवों में जाकर वहां के लोगों की समस्याएं, बच्चों और वृद्धों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/122.jpeg"

alt="" width="1600" height="763" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-list-released-for-enrollment-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-80-students-selected/">जमशेदपुर

: जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए सूची जारी, 80 छात्रों का हुआ चयन

अधिवक्ता हित के लिए जल्द उठाए जाएंगे कदम- अंबष्ट

विधिक जागरुकता सह चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबष्ट ने कहा कि अधिकवक्ता कल्याण के लिए कई मुद्दों का ड्राफ्ट तैयाक किया गया है. इस संबंध में बार काउंसिल के वरीय पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके जल्द उसे लागू कराने की दिशा में कदम उठाया जाएगा. कार्यक्रम में लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, नवीन प्रकाश, राजीव रंजन, रमन ओझा, रवींद्र कुमार, चंदन कुमार यादव, उदय मोहन झा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, पंकज कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही