Search

 
 
 

जमशेदपुर : जन सहयोग से बिरसानगर गुरुद्वारा में लंगर हॉल की ढलाई का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिरसानगर जोन नंबर-दो स्थित दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा में लंगर हॉल के छत की ढलाई का कार्य सोमवार को शुरू किया गया. जन सहयोग से उक्त कार्य कराया जा रहा है. छत ढलाई में लगने वाले मुख्यतः छड़, गिट्टी एवं बालू की व्यवस्था सनातन उत्सव समिति की ओर से की गई है. जबकि सीमेंट मलकीत सिंह राजा ने उपलब्ध कराया है. छत ढलाई की कुल लागत लगभग 5 लाख की है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-peepal-tree-grown-on-the-community-toilet-built-for-the-convenience-of-the-public/">बहरागोड़ा

: जनता की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय पर उगा पीपल का पेड़

धार्मिक स्थलों के निर्माण, जिर्णोद्धार में सहयोग करने का संस्था ने लिया संकल्प

इस अवसर पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिन्टू सिंह ने बताया कि जनसेवा के रूप में गुरुद्वारा साहिब ने जो कृतिमान स्थापित किया है, उसका हम लोग एक साधन मात्र हैं. जनहित से जुड़े कार्यों में संस्था निरंतर सहयोग करते रहेगी. खासकर धार्मिक स्थलों के निर्माण, जिर्णोद्धार में सहयोग करने का संस्था संकल्प लेती है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-cow-meat-recovered-from-car-in-sundernagar/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर में कार से प्रतिबंधित मांस बरामद

 ढलाई से पूर्व की गई अरदास

इससे पूर्व गुरुद्वारा के प्रधान सरदार दीप सिंह और ग्रंथी बाबा ने अरदास की. उसके बाद लंगर हॉल की ढलाई का कार्य शुरू हुआ. मौके पर सरदार प्रीतम सिंह, जोगेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अजायब सिंह, मान सिंह बाबा, गुलशन सिंह, अमृत सिंह, जस्सी सिंह, रिंकू सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-militants-torched-a-vehicle-engaged-in-road-construction-work-in-jono-village-of-guddi/">चाईबासा

: गुदड़ी के जोनो गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन को उग्रवादियों ने फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही