Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रसव के छह दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में बीते दिनों ही बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई की थी जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था. इधर, रविवार को एक बार फिर महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, साकची नेहरू कॉलोनी निवासी ललन शर्मा की 23 वर्षीय पत्नी मालती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था. बच्चे के जन्म के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. रविवार को अचानक मालती की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/heavy-rain-alert-in-bihar-jharkhand-mp-rajasthan-army-called-in-nagpur/">बिहार,

झारखंड, एमपी,राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, नागपुर में सेना को बुलाया गया

नर्स के इंजेक्शन देने के बाद हुई मौत

[caption id="attachment_766675" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JSR-deis-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में हंगामा करते परिजन.[/caption] जानकारी देते हुए पति ललन शर्मा ने बताया कि मई 2022 में उसकी शादी हुई थी. सोमवार को पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया. रविवार सुबह अस्पताल में नर्स ने उसे एक इंजेक्शन दिया जिसके बाद से पत्नी बेड से उठी ही नहीं. ललन ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही