Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कदमा में महिला व कमलपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement

Ashok kumar

Jamshedpur :  जिले के कदमा और कमलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और एक पुरूष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. दोनों घटनाओं में से एक के कारणों का पता तो चल गया है, लेकिन दूसरे की पुलिस जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद परिवार के सदस्य टूट गये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-lakh-fraudster-arrested-in-the-name-of-getting-a-car-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में कार दिलाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी करनेवाला गिरफ्तार

केस- वन रानीकुदर की कौशल्या ने लगायी फांसी

कदमा थाना क्षेत्र के रानीकुदर रोड नंबर एक की रहने वाली कौशल्या देवी (35) ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे. उसका पति हरिनाथ प्रसाद टेंपो चालक है. वह टेंपो लेकर बाहर गया हुआ था. इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्मार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

केस- टू कमलपुर का जगदीश नशे का आदी

कमलपुर थाना क्षेत्र के सझरा गांव का रहने वाला मजदूर जगदीश महतो (21) ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बारे में बताया गया कि वह दोपहर 12 बजे जमशेदपुर से काम करके घर पर लौटा था. इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया. दिन के 2 बजे जब परिवार के लोग उसे खाना खाने के लिये पूछने के लिये कमरे के पास पहुंचे तो भीतर दरवाजा बंद था. इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी गयी. लोगों ने दी दरवाजा तोड़ा तब देखा कि जगदीश गमछा के सहारे फंदे पर लटका हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी कमलपुर थाने में जाकर दी गयी. जगदीश के घर में पत्नी और दो बच्चों के अलावा माता-पिता भी हैं. परिवार के लोगों ने बताया कि वह शराब का आदी था. वह सीधे मुंह किसी से बात नहीं करता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-eyes-on-mumbais-tappebaaz-gang-in-the-robbery-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट में मुंबई के टप्पेबाज गैंग पर पुलिस की नजर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही