Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसडीओ ऑफिस के बाहर महिला से छेड़खानी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बिष्टुपुर थाने में शिकायत करते हुये एसडीओ ऑफिस के बाहर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुये एक मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी ओम प्रकाश भगत, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, उदय कुमार, नवल किशोर प्रसाद और अनिल कुमार सिंह को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-recognizes-gangster-akhilesh-in-ashish-dey-murder-case/">जमशेदपुर

: आशीष डे हत्याकांड में एएसआइ ने गैंगस्टर अखिलेश को पहचाना

एसडीओ ऑफिस में बैठक के बाद उतरी थी नीचे

महिला का कहना है कि सोमवार को वह एक मामले में एसडीओ ऑफिस में बैठक में शामिल होने के लिये गयी थी. वहां से वह ऑफिस से नीचे उतर रही थी. इस बीच ही प्रकाश भगत और प्रमोद कुमार ने अपशब्द कहा. अनिल कुमार सिंह और उदय कुमार ने भी दोनों का साथ दिया. नवल किशोर भी उन्हीं का साथ देने लगा था. ओम प्रकाश और प्रमोद कुमार महिला से उलझ गये और छेड़खानी करने लगे. इस बीच एसडीओ ऑफिस के ही कुछ लोगों ने महिला को बचाया. इसके बाद वह थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-accused-of-stabbing-murder-in-ulidih-acquitted/">जमशेदपुर

: उलीडीह में चाकू मारकर हत्या के तीन आरोपी बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही