Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: परसुडीह में दहेज के लिये महिला की हत्या

Jamshedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बजरंग टोला में दहेज के लिये बहू की हत्या करने का एक मामला सामने आया है. मामले में आरोपी पति के अलावा ससूराल के अन्य सदस्यों पर लगाया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही मायका पक्ष के लोग भी शहर पहुंच गये हैं परसुडीह थाने में हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prince-of-burmaine-dies-due-to-drowning-in-bagbera-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा बड़ौदा घाट में बर्मामाइंस के प्रिंस की डूबने से मौत

शाम पांच बजे की है घटना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रूबी देवी (42) का शव गुरुवार की शाम को फंदे पर लटका हुआ देखा गया था. इसके बाद ससूराल के लोग उसे लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे थे. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मायका पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी गयी.

सहरसा का रहने वाला है मायका पक्ष

मायका पक्ष के लोग बिहार के सहरसा गोतमनगर वार्ड 12 के रहने वाले हैं. घटना के संबंध में रूबी के पिता माधो प्रसाद राय के बयान पर परसुडीह थाने में परसुडीह दयाल सिटी पार्वती नगर के रहने वाले पति सीताराम कामत, सावित्री देवी उर्फ केली देवी, मुन्ना कामत और बउआ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

वर्ष 2003 में हुई थी रूबी की शादी

इधर पुलिस का कहना है कि रूबी की शादी वर्ष 2003 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससूरालवाले दहेज के लिये रूबी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इसकी जानकारी रूबी बराबर अपने माता-पिता को फोन करके देती थी. गुरुवार की शाम को भी कुछ ऐसा ही हुआ. मायका पक्ष का आरोप है कि ससूरालवालों ने मिलकर रूबी की हत्या की है. इसके बाद साक्ष्य को मिटाने के लिये शव को फंदे पर लटका दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जब पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी थी, तब शव को टाटा मोटर्स अस्पताल में पहुंचा दिया गया था. मायका पक्ष की ओर से हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी कर रही है.                                                                                                                                                                                    -राहुल कुमार, थाना प्रभारी (प्रभार), परसुडीह थाना. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-registration-started-for-recruitment-in-air-force-amid-controversy-apply-like-this/">अग्निपथ

योजना : विवादों के बीच वायु सेना में भर्ती के लिए आज से रजिस्‍ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही