Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलपहाड़ी में भाई-बहन की गुंडई से महिला परेशान, दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसूडीह थानान्तर्गत गोलपहाड़ी में भाई-बहन की गुंडई से आशा देवी नामक एक महिला एवं उसका परिवार परेशान हैं. रविवार की रात उक्त महिला के घर पर कल्लू प्रसाद, राजन प्रसाद, नकेश प्रसाद, सुनैना देवी ने हमला कर दिया. किसी तरह महिला अपने घर से भागकर जान बचायी. दूसरी ओर इस घटना की जानकारी महिला के द्वारा 100 नंबर एवं परसूडीह थाना प्रभारी को दी गई. लेकिन दो घंटे बाद भी महिला की मदद के लिए पुलिस नहीं पहुंची. आशा देवी ने बताया कि गोलपहाड़ी नया बस्ती में उसकी अपना घर है. कल्लू प्रसाद, राजन प्रसाद, नकेश प्रसाद अक्सर उसे परेशान करते हैं. घर बनाने के एवज में उक्त लोग पैसों की मांग करते हैं. सुनैना देवी 20 हजार रुपये की मांग करती है. तभी घर बनाने की बात कहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-water-connection-of-70-illegal-buildings-will-be-cut/">जमशेदपुर

: 70 अवैध बिल्डिंगों का कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

आरोपी घर हड़पना चाहते हैं 

आशा देवी ने बताया कि उसके पति अरूण कुमार टेम्पो चलाते हैं. साथ ही वह भी ठेकेदारी वगैरह में काम करते अपना जीवन यापन करती हैं. यह देखकर सुनैना देवी एवं उसके परिवार के लोगों में जलन होती है. सुनैना देवी ने 20 हजार रुपया देने के लिए कहा तभी शौचालय बनाने की बात कही. महिला ने जब रुपया देने से इंकार कर दिया तो सभी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. जान मारने की धमकी देने लगे. जिसके बाद महिला डरकर घर से भाग गई. महिला ने बताया कि उसके बेटे ने कुछ माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उक्त मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-help-the-injured-in-road-accident-government-will-give-incentive/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में घायलों की करें मदद, सरकार देगी प्रोत्साहन राशि 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही