Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी ने परिवहन विभाग के सहयोग से किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों से अवगत हुईं छात्राएं

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के दिशा-निर्देश पर यूनिवर्सिटी में शिक्षा और एमबीए विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने इस अवसर पर सुरक्षा संबंधी अपना संदेश दिया. उन्होंने कहा कि "प्रायः हम सभी ऐसे स्लोगन देखते हैं कि ’दुर्घटना से बनानी है दूरी तो हेलमेट पहनना है जरूरी’ फिर भी देश भर में प्रतिदिन हेलमेट न पहनने के कारण हजारों व्यक्तियों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. वैसे ही रोज ही पढ़ते हैं कि ‘गाड़ी धीरे चलाएं और अपना अमूल्य जीवन बचाएं’ किंतु बहुत सारे लोग ओवरस्पीड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. यह दुख की बात है कि पढ़े लिखे लोग सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं और इसलिए हमारी छात्राओं को विशेषज्ञों की सहायता से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम वास्तव में लाभान्वित करनेवाला है. मोबाइल पर बात करते समय छात्राएं गाड़ी न चलाएं और आस पास के व्यक्तियों को जागरूक बनाएं. यह इस कार्यक्रम की सफलता होगी. इसे भी पढ़ें : 7वीं">https://lagatar.in/7th-jpsc-case-high-court-seeks-response-from-jpsc-on-the-petition-of-candidates-deprived-of-appointment/">7वीं

JPSC मामला : नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में जिला परिवहन विभाग, झारखंड सरकार की ओर से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रकाश कुमार गिरि एवं सड़क अभियंता विश्लेषक नवीन कुमार सम्मिलित हुए. विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में कुलानुशासक डॉ सुधीर कुमार साहू ने हिस्सा लिया. सर्वप्रथम विषय प्रवेश करते हुए डॉ साहू ने छात्राओं को दिखावे के लिए नही वरन सुरक्षा पर कार्य करने की सलाह दी. श्री गिरी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि कैसे मोबाइल से बात करते हुए गाड़ी चला कर अपने साथ युवा या युवतियां अपने अलावा दूसरे की जान भी जोखिम में डालते हैं. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-whether-a-committee-has-been-formed-to-refund-the-money-of-people-affected-by-chit-fund-companies/">HC

ने पूछा-चिटफंड कंपनियों से प्रभावित लोगों के पैसा वापसी के लिए कमिटी बनी है या नहीं
उन्होंने ट्रैफिक से संबंधित नियमों को साझा किया. तीन अलग-अलग तरह के साइन पर चर्चा की. गाड़ी चलाते समय किस तरह के दस्तावेज साथ में रखें इन नियमों से छात्राएं अवगत हुईं. दूसरे विशेषज्ञ नवीन कुमार ने रोड सेफ्टी को परिभाषित करते हुए उसका अर्थ बताया. उन्होंने स्पीड लिमिट कब कैसा हो इसकी विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न ट्रैफिक लाइंस के अर्थ बताए. आरंभ में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मंच संचालन प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी एवं एमएड विभाग के प्राध्यापक डॉ सुशील कुमार तिवारी ने किया. स्वागत भाषण एमबीए की प्राध्यापिका डॉ श्वेता प्रसाद ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ केया बनर्जी ने किया. शिक्षा और एमबीए विभाग की अनेकों छात्राएं इस कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर जागरूक हुईं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही